ललितपुर, अप्रैल 3 -- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत उल्दनाखुर्द के पास जंगल में गुरुवार को अधजली मृत मिली महिला को उसके पति ने ही गला दबाकर मौत के घाट उतारा था। प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित पति ने पत्नी के प्रेमी पर उसको घर से ले जाने का आरोप लगाया था, जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके। कोतवाली मड़ावरा अन्तर्गत गुरुवार सुबह सौरई और उल्दनाखुर्द गांव के बीच घने जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों से महिला का एक अधजला शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके हत्यारोपित की तलाश शुरू कर दी थी। मृतक आरपी के पिता कृपाल के अरापों को ध्यान में रखते हुए मड़ावरा थाना पुलिस ने जब महिला के पति रामगोपाल से अपने अंदाज में पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गयी। हत्यारोपित पति ने बताया कि करीब नौ ...