एटा, अप्रैल 24 -- किशोरी को आए दिन परेशान करने से आहत परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक दिन घर में रखे रहे। दूसरे दिन शव को मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में फेंक दिया। घटना के खुलासा के लिए पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया गया। इस मामले में किशोरी उसके पिता और ताऊ को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी पवन (25) 13 अप्रैल से लापता हो गया था। परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। जब कोई पता नहीं चल सका तो पुलिस ने 16 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। तलाश के बाद भी जब पवन का कोई सुराग नहीं मिला था तो पुलिस ने 22 अप्रैल को पवन की पत्नी की तहरीर पर अपहरण में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पवन के परिजनों की ओर से शक जाहिर...