काशीपुर, मई 17 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर के नई बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से परेशान एक 17 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, नई बस्ती पानी की टंकी के पास निवासी इमरान अली का बेटा मुरसलीन उर्फ अनस स्थानीय स्कूल में कक्षा-10 का छात्र था। रविवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने उसे घर की तीसरी मंजिल पर टिनशेड के लोहे के पाइप से चुन्नी के सहारे लटका देखा। यह देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतार लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के चाचा इरफान ने सुबह करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलि...