सहारनपुर, फरवरी 1 -- रामपुर, मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी साजिद पुत्र अख्तर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री और विपक्षीगण के पुत्र के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते 27 जनवरी को आरोपी युवक वादी के भतीजे के घर के सामने खड़ा था। इस बात को लेकर भतीजे और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुनकर आरोपी का बड़ा भाई हाथ में धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और दोनों भाइयों ने मिलकर भतीजे पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में भतीजे के कान पर गंभीर चोट आई, कान फट गया और 6-7 टांके लगे। घायल का सीएचसी रामपुर मनिह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.