हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता मजरा आगमपुर में श्रीदेवी हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इसमें गांव के ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया कि गांव में एक युवक की साली आई थी। उससे प्रेम-प्रसंग हो गया था। श्रीदेवी को जानकारी थी। वह उसके परिजनों को बताने की बात कहती थी। तभी उसको रास्ते से हटा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया 12 फरवरी को थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता मजरा आगमपुर निवासी सुरेश की पत्नी श्रीदेवी 45 वर्ष की खेत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। जांच के दौरान अमिरता गांव निवासी रामनिवास का नाम प्रकाश में आया। उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.