प्रेम प्रसंग का मामला समझौते से निपटा, युवती को मिले ढाई लाख
महाराजगंज, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र की एक युवती ने श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए 18 मई को कतरारी चौकी में शिकायत की थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और लोगों की मौजूदगी में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि युवती को ढाई लाख रुपये दिए गए, जिसकी पुष्टि उसने लिखित सुलहनामे में की है।सूत्रों के अनुसार शिकायत के बाद युवक के परिजन और गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। कई दौर की पंचायत के बाद विवाद को समाप्त करने पर सहमति बनी। समझौते से संबंधित लिखित दस्तावेज पर दोनों पक्षों के साथ अन्य लोगों के भी हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। यह सुलहनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.