अमरोहा, मई 4 -- प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला से मारपीट की। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता कैलसा बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं पर उसके मोहल्ले का ही शाहवेज भी काम करता था। आरोप है कि तीन महीना पहले नौकरी करते समय शाहवेज ने विवाहिता से बात करना शुरू कर दिया और आखिर में प्रेम का इजहार कर दिया। विवाहिता ने विरोध किया तो उस वक्त अस्पताल स्टाफ ने मामला शांत करा दिया। यह भी पढ़ें- घर में अकेली महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को पीटा आरोप है कि उसके बाद शाहवेज ने विवाहिता के मोबाइल पर कॉल करने के साथ ही व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। अश्लील बातें भी शुरू कर दीं। परेशान होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.