गवेन्द्र मिश्र, मई 16 -- Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव में आधी रात को चोरी-छिपे मिलने गए एक प्रेमी जोड़े ने ग्रामीणों के डर से तालाब में छलांग लगा दी। इस घटना में प्रेमिका की तो जान बच गई, लेकिन पानी में डूबने से 20 वर्षीय प्रेमी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर के न होने पर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ जमकर बवाल काटा।बांस-बल्ले से डराया, तालाब से बाहर नहीं निकलने दिया मृतक की पहचान उमगांव निवासी दिनेश कुमार सुमन के इकलौते पुत्र शिवम कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने तालाब किनारे एक बगीचे में...