प्रेम प्रपंच में युवती तिमंजिला इमारत से कूदी, गंभीर
कौशाम्बी, मई 23 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक सरकारी कॉलोनी में रहने वाली युवती ने शनिवार सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रेम प्रसंग में उसने जान देने का प्रयास किया है। इसके पहले वह प्रेमी के साथ चली गई थी। परिवार वाले शादी कराने का वादा करके उसको घर लेकर आए थे। फिलहाल इस प्रकरण में किसी भी तरह की कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में जरुर लिया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी कॉलोनी है। इसमें रहने वाली 18 वर्षीय युवती गुरुवार को कॉलोनी के ही ब्लॉक नंबर 17 में रहने वाले दूसरे वर्ग के युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। डीएसपी शिवांक सिंह के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध था। बहरहाल, युगल के घर से भागने की जानकारी परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.