महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के नौतनवा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक शादीशुदा महिला अपने कथित प्रेमी के साथ भागने के दौरान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर काफी देर तक जमावड़े की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने पति को छोड़कर एक अन्य समुदाय के युवक के साथ कहीं जाने की फिराक में थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने दोनों को रोक लिया। पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर वहीं रोक लिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर भीड़ बढ़ती चली गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि मौके पर मौजूद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.