जहानाबाद, जनवरी 27 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के नवाबगंज के लाल बिगहा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय और दूसरे राज्य के पहलवानों ने भाग लिया। महिला और पुरुष दोनों वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष किया जाता है। पुरुष वर्ग में स्थानीय पहलवान प्रेम कुमार को विजेता घोषित किया गया उन्हें शील्ड और 10000 नगद प्रदान किया गया। उपविजेता जम्मू से आए पहलवान विशाल कुमार रहे उन्हें कप के साथ 5000 नगद प्रदान किया गया। महिला वर्ग में गोरखपुर से आई पहलवान मधु कुमारी को विजेता घोषित किया गया उन्हें 5000 नगद और शील्ड प्रदान किया गया। उपविजेता गया से आई पहलवान पुष्पांजलि रही उन्हें 2500 रुपया और कप प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.