धनबाद, फरवरी 16 -- चासनाला, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर पाथरडीह सुदामडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चासनाला केके गेट स्थित प्रेम नाथ मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम में महा आरती के बाद भव्य शिव बरात निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। वहीं पाथरडीह थाना स्थित अनीश्वर नाथ महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान थाना प्रभारी अंशु झा अपनी पत्नी के साथ बैठे। जहां पर रुद्राभिषेक के बाद शृंगार पूजा की गई। रात्रि में विधिवत शिव पार्वती विवाह कराया गया। महा भंडारा में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.