हरिद्वार, दिसम्बर 2 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे की मरम्मत काम के चलते आज से आगामी तीन दिनों तक प्रेम नगर आश्रम चौक से ऋषिकुल तिराहे तक सर्विस रोड बंद रहेगी। इस दौरान हाईवे सर्विस रोड से यातायात संचालन प्रतिबंधित रहेगा। मंगलवार को एनएचएआई के इंसीडेंट मैनेजर अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवर लेयर निर्माण का कार्य गतिमान है। इसके तहत ऋषिकुल तिराहे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर कार्य पूर्ण हो गया है। बुधवार प्रेम नगर आश्रम चौक से ऋषिकुल तिराहा कट तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.