बांका, फरवरी 27 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। इंटर की छात्रा शिवानी हत्याकांड में गिरफ्तार वनकर्मी प्रिंस कुमार राय की कहानी महज एक अपहरण या हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम प्रसंग, झूठे शादी के वादों और दोहरी जिंदगी की उलझी हुई दास्तान बनकर सामने आई है। पुलिस जांच में जो तथ्य उभर रहे हैं, वे कई चौंकाने वाले खुलासों की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रिंस कुमार राय की अगस्त 2022 में वन विभाग में बहाली हुई थी। पहली पोस्टिंग जमुई जिले में मिली। वहीं उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जो 2021 से बिहार पुलिस में कार्यरत बतायी जाती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसी दौरान नवंबर 2022 में प्रिंस प्रशिक्षण के लिए कानपुर चला गया। कानपुर में प्रशिक्षण के दौरान जमुई की युवती को शक हुआ कि प्रिंस किसी अन्य लड़की से भी संब...