मेरठ, नवम्बर 16 -- हस्तिनापुर। भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि हस्तिनापुर की न्यू ब्लॉक कालोनी में संत रूपानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ में भगवान की लीलाओं का व्याख्यान किया। कहा कि प्रेम जीवन को आनंदित बना देता है। कथा व्यास नीलांशु दास महाराज ने भागवत कथा के श्रवण का महात्मय बताया। कहा कि मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार जन्म लेता है और कर्म अवधि समाप्त होने पर उसकी मृत्यु होती है। इसके बाद मनुष्य दूसरा जन्म लेता है। इसी तरह जब तक मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती तब तक जन्म मृत्यु का यह चक्र चलता रहता है। लोगों को श्री कृष्ण लीला के मंच से सत्य की सीख लेकर उससे जीवन में अपनाना चाहिए। कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से कई जन्मों के दोष दूर हो जाते हैं जहां कथा होती है उस क्षेत्र में भगवत कृपा बरसती है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.