हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 8 -- पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि प्रेमी ने गर्भवती हुई नाबालिग की सर्जरी कराई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे क्लीनिक संचालक से मिलकर बेचने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने आरोपित प्रेमी राहुल कुमार, उसकी मां लक्ष्मी देवी और क्लीनिक संचालक राकेश कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है। गर्दनीबाग निवासी महिला ने तीन मार्च को नाबालिग बेटी के अपहरण का केस गर्दनीबाग थाना में कराया था। उसने पुलिस कॉलोनी निवासी युवक राहुल उसकी मां को आरोपित बनाया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नाबालिग को अनीसाबाद स्थित संजीवनी क्लीनिक से बरामद कर लिया। पूछताछ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.