पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर आरोपी शहर के एक निजी अस्पताल में युवती को ले गया। जहां उसका गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की बल्लभनगर कॉलोनी निवासी गोविंद पुत्र लालाराम ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर कई बार उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसे लगातार टालने लगा। युवती के मुताबिक 13 अगस्त को आरोपी उसे शहर में गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक अस्पताल में ले गया। आरोप है कि वहां उसकी बिना मर्जी के उसका गर्भपात क...