कौशाम्बी, जनवरी 30 -- प्रतापगढ़ जिले की एक महिला से प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने रकम लेने के बाद महिला के बजाय अपने नाम मकान लिखवा लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के होश उड़ गए। उसकी शिकायत पर मुकदमा कायम कर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में रहता था। वहां से रुपये भेजा करता था। पीड़िता की मानें तो करीब आठ साल पहले मंझनपुर के देवखरपुर निवासी हारुन पुत्र जहीर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद मंझनपुर में मकान बनवाने का झांसा दिया। पीड़िता के अनुसार पति द्वारा भेजी गई रकम में से 21 लाख रुपये उसने आरोपी को दे दिए। आरोपी ने मकान निर्माण करा भी दिया। पीड़ित महिला इसी में रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.