प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को ले गया युवक
पीलीभीत, जुलाई 13 -- पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह मूल रूप से सीतापुर जनपद का निवासी है और शहर में झोंपड़ी बनाकर रह रहे हैं। उसकी 17 वर्षीय किशोरी को रजनीश पुत्र ज्ञानी निवासी ओमनगर महोलिया थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई, जो पीलीभीत में अपने मामा के साथ एफसीआई गोदाम के सामने रहता था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री को प्रेम जाल में फंसाकर 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.