प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई किशोरी
पीलीभीत, अगस्त 9 -- पूरनपुर। पड़ोसी युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। जानकारी लगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाले सिंटू ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने गांव के सिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: नाबालिग छात्रा को झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को मिली जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.