अलीगढ़, अप्रैल 18 -- छर्रा, संवाददाता। थाना छर्रा क्षेत्र के अंतर्गत गांव निवासी एक युवती द्वारा प्रेम संबंध को लेकर लिया गया निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी बालिग युवती अपने ससुराल से चुपके से निकलकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जिस युवक के पास युवती पहुंची, वह उस समय टमाटर बेचने के लिए सासनी मंडी (जनपद हाथरस) गया हुआ था। अचानक युवती के घर पहुंचने पर युवक की मां ने इसकी सूचना थाना छर्रा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले आई। इसके बाद युवती के मायके पक्ष और प्रेमी पक्ष के लोग थाने में एकत्र हुए और काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।हालांकि, युवती ने सभी की बातों को नकारते हुए स्पष्ट कहा कि वह बालिग है और उसे अपने जीवन के फैसले लेने का अध...