फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- युवती से प्रेम किया उसकी मांग भरकर उसके साथ रहने लगा। अब उसी पत्नी के साथ पति आएदिन मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी पति उसके साथ मारपीट कर घर से भाग गया है। पुलिस से पति का पता लगाने और कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रामगढ़ में छाया देवी पत्नी सौरभ निवासी रविदास नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि करीब छह महीने पहले उसकी मांग भरकर सौरभ ने उससे शादी की थी। अब पति आएदिन गालियां देता रहता है। उसको मारपीट कर जान से मारने की धमकियां देता है। आरोपी उसके साथ मारपीट कर अब भाग गया है। आरोपी पति अब उसको रखने के लिए तैयार नहीं है। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के पति की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.