प्रेम का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है पाम संडे
मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। बरियारपुर स्थित संत फ्रांसिस असीसी कैथोलिक चर्च में पॉम संडे पर मुख्य पुरोहित फादर ललित की अगुआई में मिस्सा पूजा व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के यरूशलेम प्रवेश की स्मृति में आराधना एवं स्तुति में सहभागी बने। मीडिया पर्सन सिसिल साह ने बताया कि चर्च परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच ईसाई समुदाय के लोगों ने खजूर की डालियों के साथ जुलूस निकाला। फादर ने दिया संदेश: इस अवसर पर फादर ललित ने अपने संदेश में कहा कि पॉम संडे हमें विनम्रता, सेवा और प्रेम का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। प्रभु यीशु ने हमें सिखाया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में है। सामूहिक प्रार्थना में उपस्थित लोगों ने विश्व शांति, सामाजिक समरसता और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.