प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। भुपियामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में अंतिम दिन मंगलवार को कथा व्यास देवव्रत ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि व्यक्ति धन से भले कमजोर हों लेकिन जन से कमजोर नहीं होना चाहिए। कहा कि यह परिस्थिति चिंताजनक है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में कई रिश्ते समाप्त हो जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण और उनके बाल सखा सुदामा की अटूट मित्रता, त्याग और प्रेम का अद्भुत प्रसंग है। यह सच्ची मित्रता की मिसाल है। इस दौरान प्रेम कुमारी, दशरथ सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह ने भगवान का पूजन कर आरती उतारी। इस दौरान रामलखन सिंह, संजीव आहूजा, एडवोकेट राम मिलन शुक्ल, मुन्ना सिंह, सुजीत सिंह, बृजेश सिंह, दिवाकर सिंह, अवनीश सिंह, डॉ.पवन कुम...