मुंगेर, अप्रैल 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के फरीदपुर में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हो गया। इस विराट आयोजन में विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग और प्रवचनों का लाभ उठाया। सत्संग के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भारत देश कृषि प्रधान होने के साथ-साथ ऋषि प्रधान भी है। उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से ही मनुष्य जीवन की वास्तविकता को समझ सकता है और परमात्मा से सच्चा संबंध स्थापित कर सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम और समर्पण के साथ भक्ति करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवात्मा परमात्मा का अंश है और जब तक मनुष्य परमात्मा की भक्ति नहीं करता, तब तक उसे वास्तविक सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती। उन्ह...