दरभंगा, अप्रैल 25 -- दरभंगा। सदर प्रखंड के शीशो स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार को मानव एकता दिवस पर विशेष सत्संग कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साकी नाका, मुंबई के ज्ञान प्रचारक एवं मुखी मदन पांडेय ने करते हुए कहा कि जब तक हम अपने व्यवहार में प्रेम और एकता को नहीं उतारेंगे, तब तक समाज में वास्तविक शांति संभव नहीं है। स्थानीय मुखी नंद किशोर राय, सेवा दल के प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह और किशुन राम ने भी विचार रखे। सत्संग के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- रक्तदान महादान: खून की नदियां नालियों में नहीं, नसों में बहनी चाहिए यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन के 170 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया यह भी पढ़ें- लिच्छवी भवन में लगाया बहु...