नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के छात्रों की प्रस्तुति नाटक घेरा का बुधवार को मंडी हाउस स्थित श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट सभागार में मंचन किया गया। घेरा नाटक सुप्रसिद्ध नाटककार बर्तोल्त ब्रेख्त के काकेशियन चॉक सर्किल ( खड़िया का घेरा) पर आधारित बादल सरकार द्वारा किया गया भारतीय रूपांतरण है। जिसका हिंदी अनुवाद डॉ प्रतिभा अग्रवाल ने किया है। इस नाटक का निर्देशन एवं परिकल्पना अनिल रंजन भौमिक ने की है। नाटक एक कुलीन सत्ता लोलुप मां और उसके बेटे को एक गरीब औरत के पालने की कहानी है। कहानी में सत्ता संघर्ष, प्रेम और ममत्व है। जिसने दर्शकों को 2 घंटे से अधिक समय तक बांधे रखा। इस नाटक का मंचन कॉलेज के ही प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने किया। नाटक के निर्देशक अनिल रंजन भौमिक बताते हैं कि रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.