छपरा, जून 8 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थाना क्षेत्र के भिट्ठी साहाबुद्दीन गांव में सोमवार की शाम प्रेमी युवक से नाराज एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी युवक को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। दोनों के प्रेम संबंधों की चर्चा पिछले कई महीनों से गांव में हो रही थी। बताया जाता है कि जब युवती ने युवक से विवाह करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गयी।

घटना का विवरण स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह भी युवती ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। वह गांव के एक बगीचे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिजनों व ग्राम...