जौनपुर, मार्च 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमी से शादी करने की जिद ऐसी कि एक प्रेमिक तीन दिन के भीतर दूसरी बार 1.32 लाख वोल्ट के करंट वाले टॉवर पर चढ़ गई। गुरुवार को टॉवर पर करीब 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर तीन घंटे तक ड्रामा की। मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज ने समझाकर उसे नीचे उतारा। इससे पहले वह मंगलवार को भी टॉवर पर चढ़ी थी। क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती आजमगढ़ निवासी दूसरे समुदाय के लड़के से प्रेम करती है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती के परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो युवक शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में युवती ने बयान बदला तो युवक जेल से छूट गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.