प्रेमी से शादी के लिए टंकी पर चढ़ी 'बसंती'
वाराणसी, मई 22 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। ...और, इस बार 'वीरू' नहीं, 'बसंती' ही शादी के लिए पानी टंकी पर चढ़ गई। फर्क सिर्फ इतना था कि वह पूरे 'होशोहवास' में थी। उसने ऐसा हंगामा बरपाया कि अच्छी-खासी भीड़ जुट गई। तपती दोपहरी में करीब ढाई घंटे तक उसकी नौटंकी चली। प्रेमी को बुलाने तो कभी शादी न होने पर टंकी से कूदकर जान देने की धमकी...लोग सबकुछ अवाक देखते रहे। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में गुरुवार को घटना की खबर लगते ही शिवपुर पुलिस पहुंच गई। उसने उसके प्रेमी को मौके पर बुलवाया। उसने लाउडहेलर से घोषणा की कि वह उससे शादी करेगा। यह सुनने के बाद वह शाम साढ़े पांच बजे नीचे उतर गई। यह भी पढ़ें- टॉवर पर चढ़ने वाली युवती पर रंगदारी का केस,जेल भेजी गई गौरतलब है कि 'बसंती' अभी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक किशोरी का भरलाई निवासी कुनाल से प्रेम संबंध है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.