वाराणसी, मई 26 -- बड़ागांव, संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह लगभग सात बजे 21 वर्षीय युवती एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवती को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। युवती का कहना था कि मेरा प्रेमी मुझसे शादी नहीं करेगा तो मैं कूद कर जान दे दूंगी। जिद पर अड़ी युवती को टावर से उतारने में जब ग्रामीण असफल हो गए तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह से समझा-बुझा कर युवती को नीचे उतारकर उसे अपने साथ थाने ले आई और दोनों पक्ष के परिजनों को भी थाने पर बुला लिया। समाचार दिए जाने तक लड़का लड़की शादी के लिए तैयार हो गए लेकिन दोनों के परिजनों में वाद विवाद हो गया। युवती का गांव निवासी सनी विश्वकर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों के दबाव के कारण लड़का शादी करने से इंकार करने...