रायबरेली, जून 23 -- जगतपुर (रायबरेली) संवाददाता। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर नाराज एक बच्चे की मां ने पानी की टंकी पर चढ़कर घंटों हंगामा किया। सूचना पर प्रेमी को साथ लेकर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे टंकी से नीचे उतारा। इसके बाद थाने में भी घंटों हंगामा हुआ। परिजनों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। घटना जगतपुर थानाक्षेत्र के बैरीहार गांव की है। पुलिस के अनुसार, थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक बच्चे की मां का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। यह भी पढ़ें- नया और खतरनाक ट्रेंड..प्यार को पाने के लिए टावर को बनाया सहारा महिला ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसकी शादी प्रतापगढ़ निवासी युवक से हुई थी। उससे एक बच्चा भी है, लेकिन वह अपने गांव के ही एक युवक से प्र...