मऊ, मई 2 -- घोसी, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका शनिवार की अल सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद लोगों ने शादी का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रेमिका टॉवर से नीचे उतरी। टावर से नीचे उतरने के बाद प्रेमी-प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण पुलिस टीम ने काउसलिंग करके परिजनों को सौंप दिया। एक गांव निवासी नाबालिग लड़की का पड़ोस के रहने वाले नाबालिग लड़के से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका मोबाइल टावर चढ़ी लेकिन दोनों के परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे, इस बात से नाराज होकर प्रेमिका शनिवार की सुबह घर से निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.