मऊ, मई 2 -- घोसी, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के लखनी मुबारक पुर गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ी युवती शनिवार की अल सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद युवक के शादी के आश्वासन पर युवती टॉवर से नीचे उतरी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासिनी एक युवती का प्रेम प्रसंग लखनी मुबारकपुर गांव निवासी एक युवक से लंबे समय से चल रहा था। दोनों के परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे इस बात से नाराज होकर युवती शनिवार की सुबह घर से निकल गई और लखनी मुबारकपुर स्थित छोटी नहर के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर बैठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.