कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैर बिरादरी के युवक से शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय किशोरी 33 हजार हाईटेंशन बिजली लाइन के करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पुलिस और परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने और प्रेमी के मौके पर पहुंचकर शादी का भरोसा दिलाए जाने के बाद किशोरी नीचे उतर कर आई। कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी खुडावा गांव निवासी एक किसान की बेटी का प्रेम प्रसंग अकबरपुर के एक युवक के साथ चल रहा है। परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। परिवार वालों ने किशोरी को समझाते हुए कहा कि चार महीने बाद उसकी शादी कहीं और कर दी जाएगी। इससे नाराज होकर किशोरी घर से निकल गई औ...