बलिया, अप्रैल 7 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी एक युवती मंगलवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गयी। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी तथा पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद युवती नीचे उतरने को राजी नहीं हो सकी। वह प्रेमी को बुलाने की मांग करती रही। अंत में पुलिस ने उसके प्रेमी को बुलाया। उसकी अपील के बाद युवती करीब दो घंटे बाद टॉवर से नीचे उतर सकी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय गांव की रहने वाली करीब 23 वर्षीय युवती का पड़ोस के एक गांव के 18 वर्षीय युवक के साथ लम्बे समय से प्रेम सम्बंध चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। हालांकि युवक विवाह को राजी नहीं था। बताया जाता है कि मंगलवार को लड़की ने झांसा देकर लड़के को अपने घर बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.