प्रेमी से शादी करने आई युवती कानपुर पुलिस को सौंपी
फिरोजाबाद, जून 12 -- कानपुर के गुजैनी से प्रेमी संग शादी करने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र आई युवती को देर रात कानपुर की पुलिस आकर उसे अपने साथ ले गई। युवती की कानपुर क्षेत्र के थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। शिकोहाबाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद युवती को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चले कि कानपुर के गुजैनी की एक युवती आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक से शादी के इरादे से शिकोहाबाद में प्रेमी के घर पर आई थी। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। वह दो दिन से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। जिसका प्रेमी की मां ने विरोध किया। उसके बाद दोनों अपने घर को छोड़कर कहीं जा रहे थे। तभी सुभाष तिराहा पर प्रेमी की मां पहुंच गई। वहां पर मां बेटे प्रेमिका का झगड़ा होने लगा। झगड़ा देखकर पुलिस सभी को लेकर थाने आई। पुलिस की जांच के बाद कानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.