हमीरपुर, मार्च 17 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा युवती ने सूरत (गुजरात) में अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते लाइव फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का कहना है कि प्रेमी के पास फांसी लगाने की रिकॉर्डिंग है। घटना के बाद से प्रेमी भी गांव से फरार है। सूरत में ही युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके फोन को वहां की पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। हालांकि थाना पुलिस को अभी इस प्रकरण से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाक्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती का अपने ही गांव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। लेकिन अंतर्जातीय होने की वजह से विवाह में रुकावट थी। वर्ष 2022 को युवती की शादी थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक से हो गई जो कि सूरत में काम करता है। शादी के बाद भी युवती का प्रेमी से जुड़ाव...