जौनपुर, मई 10 -- सुजानगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थित एक मोबाइल फोन के टावर पर रविवार सुबह चढ़कर एक किशोरी ने जोरदार हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। किशोरी के स्वजन इस कृत्य से काफी भयभीत हो गए। दरअसल, सरायभोगी गांव निवासी एक किशोरी पड़ोस के गांव साड़ी कला के दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती है, लेकिन परिजन इस विवाह के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इसी बात को लेकर किशोरी मोबाइल के टावर पर रविवार की सुबह चढ़ गई। टावर पर चढ़कर किशोरी ने जोरदार हंगामा किया। किशोरी ने कहा कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है उसी से शादी करेगी लेकिन परिजन विरोध कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे परिजन पहले तो नहीं तैयार हुए लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब समझाया तब परिजन शादी को तैयार हो गए। परिजनों के आश्वासन के बाद किशोरी ...