कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, संवाददाता। किदवई नगर में प्रेमी से विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद महिला की बहन ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से हमीरपुर की महिला का 2012 में विवाह हुआ था। पति से विवाद के कारण वह कई वर्षों से 10 वर्षीय बेटे के साथ साकेत नगर में किराये के मकान में रहती थी। जीविका के लिए वह संजय वन के बाहर चाय की दुकान लगाती थी। इस दौरान महिला मुकेश नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन में रहने लगी। शादी की बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। मंगलवार रात को मुकेश से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मुकेश के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.