मेरठ, सितम्बर 24 -- जागृति विहार क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने प्रेमी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में परिजनों को इसका पता लगा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच में पता चला इंस्टाग्राम पर किसी सलमान नामक युवक से किशोरी की बातचीत होती थी और उसी से विवाद के चलते किशोरी ने जान दी। परिजन कार्रवाई नहीं चाहते थे, लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, भाजपाइयों और हिंदू संगठन के लोगों ने लव जेहाद में फंसाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। देररात तक तहरीर नहीं दी गई थी। मृतका की मां घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है । परिवार में सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, चार अन्य बच्चे भी हैं। इनमें से 17 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मकान के ऊपर के हिस्से में दुप्पटे का फंदा लगाकर सुसाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.