आजमगढ़, जून 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात प्रेमी से मिलने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ साजिश कर युवती को मिलने के लिए बुलाया था। अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी आजाद की जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में आते-जाते उसका एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। इसकी जानकारी गांव के कुछ युवकों को भी थी। आजाद शनिवार को रिश्तेदारी में जहानगंज थाना क्षेत्र में आया था। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी गिरफ्तार गांव के रहने वाले अपने पांच मित्रों के साथ साजिश कर रात में प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। सभी ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना...