गंगापार, मार्च 2 -- थाना बहरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका अपने बगल गांव के निवासी प्रेमी से मिलने के लिए क्षेत्र के एक बाजार में गई हुई थी। बाजार में ही प्रेमिका का भाई भी किसी काम से पहुंच गया, अपनी बहन को किसी अन्य युवक के साथ घूमते देखकर आग बबूला हो गया। प्रेमिका का भाई किसी तरह बाजार से दोनों लोगों को लेकर घर गया। घर पहुंचकर अपने पिता के साथ दोनों से पूछताछ करना शुरू किया। इसी दौरान बात तब बिगड़ गई जब युवक ने देखा कि उसके ऊपर जबरन दबाव बनाया जा रहा है तब वह भड़क गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लिखित तहरीर बहरिया थाने में दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.