आरा, अगस्त 7 -- तकनीकी आधार पर आरा पहुंची भिवंडी पुलिस ने युवती को किया बरामद इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क और बातचीत के दौरान हुआ दोनों में प्यार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र की युवती और आरा के युवक की प्रेम कहानी में उस समय नया मोड़ आ गया, जब भिवंडी पुलिस प्रेमी के घर आ धमकी।

पुलिस की कार्रवाई प्रेमी से मिलने आरा पहुंची युवती को अगवा किये जाने की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस आरा पहुंची थी। आरा के नवादा थाने के सहयोग से महाराष्ट्र के भिवंडी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को उसे नवादा मिल रोड स्थित अपहरण के आरोपित सह कथित घर से बरामद कर लिया गया। युवती महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी की रहने वाली है।

प्रेम कहानी का उद्भव इधर, भिवंडी ठाणे के एसआई सचिन ने बताया कि दोनों के युवती और आरोपित के बीच कुछ माह पहले इ...