हमीरपुर, अप्रैल 6 -- बिवांर, संवाददाता। प्रेमी से फोन पर बात कर रही पत्नी को टोकने पर महिला ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद अपनी बुआ के घर चली गई। पत्नी की हरकतो से परेशान पति ने उसके व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। बिवांर थाना के सायर गांव के एक ग्रामीण ने थाना में तहरीर देकर बताया कि जनपद जालौन थाना उरई के उमराहट खेड़ा गांव की युवती से 29 नवंबर 23 को शादी हुई थी। पत्नी का दिल्ली के युवक आकाश से प्रेम प्रसंग के चलते आए दिन फोन से बातचीत करती रहती है। सोमवार सुबह युवक से फोन से बातचीत करने पर रोकने पर हंगामा मचाते हुए अपनी बुआ के घर चली गई। पति ने पत्नी सहित उसके प्रेमी के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई विजय बहादुर ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जांच के बाद उसकी पत्नी के साथ प्रेमी युवक की तलाश कर कार्रव...