प्रेमी से बात करते देख चाचा ने की थी किशोरी की हत्या
बरेली, अगस्त 21 -- प्रेमी से बात करते देखकर चाचा ने ही किशोरी की हत्या करके शव को ट्यूबवेल के कमरे में छिपा दिया और रात में खेत में दफन कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी की बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके चाचा को जेल भेज दिया। अलीगंज के अनिरुद्धपुर की गौटिया उर्फ हाफिजगंज की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा थी। गांव के ही सजातीय युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। इससे नाराज परिजन ने 28 जुलाई को उसकी हत्या करके शव को अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा जय प्रकाश से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया और बुधवार को शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी के बाबा नत्थूलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चाचा जयप्रकाश को जेल भेज दिया。
तंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.