जमशेदपुर, जून 28 -- सिदगोड़ा के कल्याणनगर में 20 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संगीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, संगीता का एक युवक से प्रेम संबंध था। घटना से पहले उसने अपने प्रेमी से फोन पर बात करने का प्रयास किया था। आरोप है कि युवक ने उससे बात करने से मना कर दिया। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई और फंदे से लटक गई। यह भी पढ़ें- सतगावां में किशोर ने प्रेमिका की बारात के दिन ही फांसी लगाकर दी जान कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उसे तत्काल नीचे उतारकर एमजीएम पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों स...