प्रेमी से निकाह की मांग लेकर बुर्का पहने टावर पर चढ़ी किशोरी, मची अफरा तफरी
बस्ती, मई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुर्का पहनी किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और तहसील प्रशासन ने घटना का जायजा लिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर किशोरी को समझाने में जुटा रहा। बताया जा रहा है कि किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध है। गांव में हुई पंचायत में पांच दिन के भीतर युवक को बुलाकर शादी कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी युवक नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर किशोरी दोबारा मोबाइल टावर पर चढ़ गई। अधिकरियों की टीम किशोरी को टावर से उतराने के लिए मान-मनवौल करती रही। मौके पर क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.