संवाददाता, जुलाई 25 -- यूपी के अमरोहा में तलाकशुदा महिला शबाना की गला दबाकर हत्या करने वाले प्रेमी फैज को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात अंजाम देने के बाद वह उड़ीसा भाग गया था। पुलिस से बचने के लिए फिलहाल उसने कुछ दिनों से डिडौली क्षेत्र स्थित एक धर्मस्थल में पनाह ले रखी थी। गुरुवार शाम हत्यारोपी फैज अमरोहा में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, लोकेशन मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने उसे दबोच लिया। हत्या के पीछे कारण मृतका शबाना का गैर लोगों से बातचीत करना रहा जो प्रेमी फैज को बर्दाश्त नहीं हो सका। मोबाइल पर बातचीत करते समय रंगेहाथ पकड़ने के बाद शुरू हुए झगड़े में उसने सीने पर बैठ गला दबाकर शबाना की हत्या की थी। हत्यारोपी के पास से मृतका का आधार व पेन कार्ड तथा उसके मोबाइल की रसीद बरामद हुई है। यह भी पढ़ें- 'अच्छा ...