प्रेमी से नाराज नाबालिग टॉवर पर चढ़ी
सोनभद्र, मई 25 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से नाराज होकर करीब 100 फीट ऊंचे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। सैकड़ो की भीड़ लगने पर लड़की ने टावर पर चढ़कर हाईटेंशन तार छूने की धमकी दी। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक समझाया लेकिन लड़की नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने सूझबूझ दिखाते हुए लड़की के प्रेमी को वीडियो कॉल पर जोड़ा और दोनों की बातचीत करवाई। करीब 40 मिनट बाद लड़की नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। बीते कुछ महीनों में सिंगरौली जिले में इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.